ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

अशुभ चंद्र का शुभाशुभ प्रभाव एवं उपाय:

 अशुभ चंद्रमा का शुभाशुभ प्रभाव एवं उपाय :

!! प्रात: चन्द्रवासरीय नमस्कारञ्च सुप्रभातम् !!

ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन का कारक ग्रह माना गया है। अगर किसी की कुंडली में चंद्र अशुभ हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। साथ ही, कार्यों में बाधाएं भी आती हैं। चंद्र की वजह किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाता है। यहां जानिए अशुभ चंद्र के असर को कम करने के ज्योतिषीय उपाय, जिनसे जल्दी ही शुभ फल मिल सकते हैं…                      

1. घर की उत्तर दिशा में चांदी के बाल गोपाल की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति को स्फटिक की माला पहनाएं। रोज पूजा करें। इससे अशुभ चंद्र का असर खत्म होता है।

2. चांदी का दान करें। यदि आप ज्यादा चांदी का दान नहीं कर सकते हैं तो सिर्फ चांदी के तार का दान भी किया जा कता है।                            3. दूध का दान करें और सोमवार को दूध का सेवन करने से बचें।

4. कभी भी किए गए दान का घमंड न करें। दान करना हो तो गुप्त दान करें। गुप्त दान यानी ऐसा दान जिसमें आपकी पहचान गुप्त रहे।5. नारियल का सेवन करें, सफेद कपड़े पहनें, अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। घर के उत्तरी भाग में कोई शुभ पौधा लगाएं।

6. घर में चांदी या पारे के शिवलिंग की स्थापना करें और रोज पूजा करें।7. कभी भी चांदी से बनी कोई भी चीज उपहार में या दान में न लें।

8. घर में मोर पंख रखेंगे तो चंद्र से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

9. घर में पूजा करते समय शंख भी बजाएं। इससे भी चंद्र के अशुभ असर खत्म होते हैं।

10. घर में बहुत ज्यादा बड़ी घड़ी रखने से बचें।

इन बातों का ध्यान रखेंगे तो कुंडली के अशुभ चंद्र का असर खत्म हो सकता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

*आचार्य पण्डित विनोद चौबे*
संपादक- 'ज्योतिष का सूर्य' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका, शांति नगर, भिलाई 9827198828*

कोई टिप्पणी नहीं: