ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

सोमवार, 13 अगस्त 2012

किसको पहनना चाहिए मंगल का रत्न ''मूंगा'' ?

 किसको पहनना चाहिए मंगल का रत्न ''मूंगा'' ?

ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे,संपादक, 09827198828
'' ज्योतिष का सूर्य '' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका
मित्रों सुप्रभातम्...
सब सुख लहै तुम्हारी सरना ! तुम रक्षक काहू को डरना॥
- जो भी आपकी शरण मे आते है,उस सभी को आन्नद प्राप्त होता है,और जब आप रक्षक है,तो फिर किसी का डर नही रहता। 
आज दिन मंगलवार है....पवनपुत्र श्री हनुमानजी को सादर नमन करते हुए....आज चर्चा  करते हैं...नौ रत्नो में एक रत्न मूंगा की। मूंगा रत्न स्वभावतः मंगल ग्रह के लिए ही पहना जाता है। और आज के ही दिन अर्थात मंगलवार को ही पहनना चाहिए। अब किसे पहनना चाहिए...इस बिन्दु पर आज राशिगत विस्तृत चर्चा करेगे।कल स्वतंत्रता दिवस है। 66 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर कल यानी 15 अगस्त 2012 को पोस्ट के माध्यम से कल वि्तृत चर्चा करने का प्रयास करुंगा फिलहाल आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की आगामी ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ..।
 
मंगल देव सभी राशि वालों पर असर डालते हैं। शुभ मंगल व्यक्ति को मेहनत और पुरूषार्थ के साथ विशेष सफलता दिलाता है और अगर मंगल अशुभ होता है तो उसे रक्त से जूड़े रोग हो जाते हैं। मंगल के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत गुस्सा करने वाला और बुरे काम करने वाला होता है। लेकिन अगर मंगल का रत्न पहनें तो मंगल के बुरे असर से बच सकते हैं। यह रत्न अशुभ प्रभाव तो कम करता ही है साथ ही इसको पहनने से कई फायदे भी होते हैं।


जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए मंगल का रत्न मूंगा....


मेष राशि- इस राशि के व्यक्तिओं के लिए मूंगा हमेशा लाभकारी और शुभ फल दायक होता है इससे इनकी आयु में वृद्धि, स्वास्थ्य में उन्नति तथा यश की प्राप्ति होगी क्योंकि मूंगा इस राशि के स्वामी मंगल का ही रत्न है।

वृष राशि- इस राशि के लिए मूंगा रत्न कष्टकारी होता है। इस राशि वालों को इसको पहनने से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि वालो को मूंगा कभी भी धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इस राशि वालो के लिए मूंगा रोगों की उत्पत्ति करेगा और इसका प्रभाव उलटा पड़ेगा।

कर्क राशि- इस राशि वालो को मूंगा धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा। यदि इस राशि वाले लोग मोती और मूंगा एक साथ धारण करें तो उन्हें सन्तान का सुख, यश, मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।

सिंह राशि- मूंगा इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए अति उत्तम है इसके धारण करने से मानसिक शान्ति, घर तथा भूमि लाभ, धन लाभ और साथ ही यश की प्राप्ति होती है। इससे भाग्य उज्जवल होता है। इस राशि वाले यदि मूंगा रत्न माणिक्य के साथ धारण करे तो आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होने लगेगा।

कन्या राशि- इस राशि वालो को मूंगा रत्न बहुत अधिक हानिकारक है। दुर्घटनाएं और कष्ट हो सकते हैं। इससे छोटे भाइयों को कष्ट मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मूंगा हानिकारक होता है। इन्हे कभी भी धारण नहीं करना चाहिए इससे अल्पायु के योग बनते है। अचानक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए मूंगा धारण करना सुख-समृद्धि कारक तथा कल्याणकारी होता है। इसको धारण करने से निश्चय ही व्यक्ति की आयु में वृद्धि, स्वास्थ्य में उन्नति, तथा यश की प्राप्ति होती है।

धनु राशि- इस राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करें तोसुख, यश, धन, समृद्धि मिलेगी और भाग्योदय भी होगा साथ ही सन्तान सुख के लिए यह रत्न अति उत्तम रहेगा।

मकर राशि- यदि इस राशि का व्यक्ति मूंगा रत्न धारण करे तो उसे जमीन जायदाद, वाहन, घर, धन की प्राप्ति, तथा माता का विशेष सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि- इस राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना वर्जित है यानी बिलकुल मना है। मंूगा छोटे भाई एवं बहनों के लिए कष्टकारी तथा सन्तान के सुख में कमी करेगा साथ ही शारीरिक कष्ट भी हो सकते है।

मीन राशि- इस राशि के लोगों के लिए मूंगा हमेशा लाभकारी होगा। यदि मूंगा पुखराज रत्न के साथ धारण करें तो भाग्य में उन्नति, धन प्राप्ति, परिवार को सुख मिलेगा।