ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

बुधवार, 24 अगस्त 2011

राशी फल

        राशी फल 
मेष- माह में अधिकतर सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से कामकाज होंगे। व्यक्तिगत स्थितियों, कार्य, लाभ को अधिक प्राथमिकता दें। स्वयं के स्वाभिमान प्रतिष्ठा की धारणा रखें। पारिवारिक मामलों में सुखद समाचार आएँगे। व्यापारिक, निवेश, सौदे-करार अनुकूल बनेंगे। आर्थिक योग उत्तम। माह में रुका पैसा, आमदनी बढ़ेगी।
वृष- संतान पक्ष की चिंता, परेशानी रहेगी। विवाद, मतभेद बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। आर्थिक दृष्टि से माह संतोषप्रद नहीं रहेगा। कटु अनुभव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी ध्यान रखें। नौकरी, रोजगार में नियमितता, जवाबदारी रखें। व्यस्तता रहेगी। प्रयासरत ही बने रहें। सावधानी रखें।
मिथुन-स्थितियाँ मानसिकता में विपरीत दिखेंगी। इसी में कार्य भी करना होगा। समय पर कुछ संभावनाएँ बनेंगी। इस समय जिद्दता, अहं में नहीं रहें। वैचारिक वहम भी संभव है। सामान्य, अथवा छोटी, बड़ी बात, कार्य को भी गंभीरता से लेना होगा। विरोधी शत्रुपक्ष की चिंता रहेगी। पारिवारिक विवाद बने रहेंगे। आर्थिक योग खर्चप्रद व कमजोर दिखेंगे।
कर्क-यह माह भी अनुकूल सुधार प्रगति संतोष के अवसर अधिक आएँगे। कामकाज भी बढ़ेंगे। जवाबदारी व कार्यकुशलता से आगे बढऩा होगा। अनुभव आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी। आर्थिक योग उत्तम। आमदनी, रुका पैसा, निवेश व उचित धारण से लाभ होगा। व्यक्तिगत सोच को प्राथमिकता दें। खर्च लेन-देन की पूर्तता, बचत होगी।
सिंह- माह में सुधार दिखेगा। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे। स्वयं का सोच निर्णय सार्थक होंगे। नई स्थितियाँ, सहयोग, अवसरों की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिस्पर्धा, निवेश लाभप्रद रहेगा। नया परिचय, मित्रता, चर्चा संभव है। नौकरी में अधिकार, पद, नया स्थान मिल पाएगा। व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभाव विशेष रहेगा।
कन्या- मानसिक संतोष रखना होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। कार्यकुशलता, परिश्रम पर ध्यान दें। लापरवाही, अनियमितता में नहीं रहें। उचित अवसरों को महत्व दें। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा के कार्य हो पाएँगे। व्यापार-व्यवसाय भी सामान्य चलेगा। विशेष नफा-नुकसान नहीं रहेगा। व्यावसायिक समाचारों से साहस, आवेश में न रहें। विरोधी-शत्रुपक्ष का ध्यान रखें।
तुला-कुछ मामले स्थितियाँ पक्षपातपूर्ण रहेंगी। आपसी संबंधों पर अधिक ध्यान दें। व्यर्थ क्रोध, चिड़चिड़ाहट से बचें। वास्तविक स्थिति को समझना होगा। उसी अनुरूप कार्य योजना बनाएँ। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, मगर धारणा, गलतफहमी बढ़ेगी। भागीदारी के विवाद संभव हैं। व्यर्थ की शत्रुता, क्रोध, गर्माहट से बचें। मध्यस्थता सहयोग से कार्य हो पाएँगे। नौकरी-रोजगार में अधिकतर संतोष मानकर ही चलें। आर्थिक योग मध्यम।
वृश्चिक-माह में स्थितियाँ पक्षधर रहेंगी। सुखद लाभप्रद स्थिति, परिणाम आएँगे, विश्वास बढ़ेगा। समस्याओं का समाधान होगा। प्रसन्नता, संतोष अनुभव करेंगे। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक योग उत्तम। लेन-देन, कर्ज, करार को प्राथमिकता दें। व्यापारिक संबंध सुधरेंगे। नया अनुबंध, अवसरों से उत्साहित रहेंगे। निवेश, प्रतिस्पर्धा, पुराना लेन-देन, कर्ज से भी राहत रहेगी। पारिवारिक मतभेद विवादों में कमी आएगी।
धनु- अधिकतर कामों में परेशानी संभव है। वैचारिक मतभेद रह पाएँगे। व्यवसाय में संतोष नहीं रहेगा। भागीदारी लेनदेन के कामों में नुकसान संभव है। वास्तविक स्थिति अनुरूप कार्य करें। सामान्य मामलों में भी परिश्रम भागदौड़ की आवश्यकता रहेगी। कौटुंबिक, पारिवारिक मानसिक असंतोष, चिड़चिड़ाहट रहेगी। अनायास होने वाले कार्य नुकसानप्रद होंगे। नौकरी में परिवर्तन से बचें।
मकर- माह में विशेष प्रकार की स्थितियाँ रहेंगी। जिनका शांति, संतोष व व्यावहारिकता से उपयोग करें। अपने ही सोच, निर्णय, स्वभाव से कार्य नहीं होंगे। सत्यता, व्यावहारिकता से चलना होगा। आर्थिक योग उत्तम। आमदनी, रुका पैसा मिलेगा फिर भी उससे पूर्तता नहीं होगी। नौकरी, राज्यपक्ष में अपने किए कार्यों के परिणाम आएँगे। ग्रह योग अधिक विपरीत परिणामसूचक हैं। आवेश, क्रोध से नया कानूनी विवाद न बनाएँ।
कुंभ- माह में योजनाओं पर चर्चा पक्षधर रहेगी। कामकाज का क्रियान्वयन विस्तार से कर पाएँगे। भागीदारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। आर्थिक योग उत्तम। मानसिक संतोष, उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष के कामों से राहत होगी। पारिवारिक सुखद प्रसन्नता अनुभव करेंगे। प्रॉपर्टी, वाहनादि खरीदी से लाभान्वित होंगे। आत्मविश्वास, सफलता, यश दिखलाएगा।
मीन- माह में आवेश, क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी। कामकाज के प्रति उत्साह कम रहेगा। आलस्यता अनुभव करेंगे। मानसिक धारणा दूसरों के कारण रहेगी। पारिवारिक विवादों को अनदेखा नहीं रखें। वैवाहिक जीवन की समस्याओं में गंभीरता आएगी। नौकरी में अधिकारियों का दबाव रहेगा। किसी के कहने-सुनने में नहीं रहें। अधिक आत्मविश्वास, अहं के भ्रम में नहीं रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: