ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

मंगलवार, 26 जुलाई 2011

मंगल ने बदली राशि

pramod choubey, bhilai 09755969999


  
pandit vinod choubey maharaj,bhilai -09827198828

मंगल ने बदली राशि 26/7/2011

मंगल ने सोमवार शाम 6 बजे से राशि परिवर्तन किया और मिथुन राशि में आ गया है। मंगल के परिवर्तन का असर मंगलवार से आप पर पड़ेगा। सभी राशि वालों पर इसका असर 9 सितंबर तक रहेगा। 9 सितंबर को मंगल राशि बदल कर कर्क राशि में आ जाएगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से मंगल और शनि की एक दूसरे पर नजर पड़ेगी। जानिए मंगल शनि का ये संबंध आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल का मिथुन राशि में आने से इस राशि वालों को अचानक सफलता मिलने के योग बनेंगे। अपनी वाणी और चतुराई से सबको प्रभावित करेंगे। मेहनत और पूरुषार्थ से धन लाभ होने के योग बनेंगे।

वृष- वृष राशि वालों के लिए मंगल अशुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को वाणी पर संयम रखना आवश्यक है नही तो वाणी से शत्रु बनेंगे। वृष राशि वाले सावधान रहें अचानक धन हानि होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि बदलना रोग बढ़ाने वाला रहेगा। मिथुन राशि वालों को गले के रोग हो सकते हैं। अनावश्यक गुस्सा आने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क- इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को नए उत्तरदायित्व मिलेंगे। इस राशि वाले व्यवसायियों को धन लाभ होने के योग बनेंगे।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि का मंगल श्रेष्ठ धन लाभ के योग बनाने वाला रहेगा। इस राशि वालों के रूके  हुए कार्य मेहनत से पूरे होंगे। आय के स्त्रोत मिलेंगे। वाहन, मशिनरी के क्रय- विक्रय से लाभ होगा।

तुला- तुला राशि के अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पेतृक व्यवसाय और बाहरी स्थानों से लाभ के योग बनेंगे। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे।

वृश्चिक- मंगल की इस राशि वालों के लिए मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश करना अशुभ रहेगा। इस राशि के लोग कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस समय में दुर्घटना और धन हानि के योग भी बनेंगे।

धनु- इस राशि वालों के लिए मंगल शुभ फल देने वाला रहेगा। धनु राशि वालों की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी। पार्टनरशिप से लाभ होगा। रोजमर्रा के कार्यों से लाभ मिलेगा।

मकर- शनि की इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को धन लाभ होगा। मकर राशि वालों को मान सम्मान पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलेगा। इस राशि वालोंं के प्रमोशन के पूरे योग बन रहे हैं।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को मंगल के प्रभाव से शुभ फल मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों को संतान पक्ष से हानि हो सकती है।

मीन- मीन राशि के भूमि प्रॉपर्टी से संबंधित लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस राशि वालों कोव्यर्थ विवाद का  सामना करना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: