ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

आईए आज पढ़ें 'बीज मंत्रों से रोगों का कैसे करें निदान'

बीज मंत्रो से रोगों का निदान*
सुप्रभात, यथायोग्य प्रणाम एवं मंगल आशीष !!

'नृत्तावसाने नटराज राजो, ननाद ढक्कां नव पञ्चबारं !
उद्धर्तु काम: सनकादि सिद्धा, नेतद्विमर्शे शिवसूत्र जालम् !!

बीज मंत्रों से अनेक रोगों का निदान सफल है। आवश्यकता केवल अपने अनुकूल प्रभावशाली मंत्र चुनने और उसका शुद्ध उच्चारण से मनन-गुनन करने की है। पौराणिक, वेद, शाबर आदि मंत्रों में बीज मंत्र सर्वाधिक प्रभावशाली सिद्ध होते हैं उठते-बैठते, सोते-जागते उस मंत्र का सतत् शुद्ध उच्चारण करते रहें। आपको चमत्कारिक रुप से अपने अन्दर अन्तर दिखाई देने लगेगा।
▶यह बात सदैव ध्यान रखें कि बीज मंत्रों में उसकी शक्ति का सार उसके अर्थ में नहीं बल्कि उसके विशुद्ध उच्चारण को एक निश्चित लय और ताल से करने में है। 
बीज मंत्र में सर्वाधिक महत्व उसके बिन्दु में है और यह ज्ञान केवल वैदिक व्याकरण के सघन ज्ञान द्वारा ही संभव है। 
आप स्वयं देखें कि एक बिन्दु के तीन अलग-2 उच्चारण हैं। 
गंगा शब्द ‘ङ’ प्रधान है। 
गन्दा शब्द ‘न’ प्रधान है। 
गंभीर शब्द ‘म’ प्रधान है। 
अर्थात इनमें क्रमशः ङ, न और म, का उच्चारण हो रहा है।
कौमुदी सिद्धांत के अनुसार वैदिक व्याकरण को तीन सूत्रों द्वारा स्पष्ट किया गया है- 
1 - मोनुस्वारः 
2 - यरोनुनासिकेनुनासिको
तथा 
3- अनुस्वारस्य ययि पर सवर्णे। बीज मंत्र के शुद्ध उच्चारण में सस्वर पाठ भेद के उदात्त तथा अनुदात्त अन्तर को स्पष्ट किए बिना शुद्ध जाप असम्भव है और इस अशुद्धि के कारण ही मंत्र का सुप्रभाव नहीं मिल पाता। इसलिए सर्वप्रथम किसी बौद्धिक व्यक्ति से अपनेअनुकूल मंत्र को समय-परख कर उसका विशुद्ध उच्चारण अवश्य जान लें। अपने अनुरूप चुना गया बीज मंत्र जप अपनी सुविधा और समयानुसार चलते-फिरते उठते-बैठते अर्थात किसी भी अवस्था में किया जा सकता है। इसका उद्देश्य केवल शुद्ध उच्चारण एक निश्चित ताल और लय से नाड़ियों में स्पदन करके स्फोट उत्पन्न करना है।
💥 ➖कां - पेट सम्बन्धी कोई भी विकार और विशेष रूप से आंतों की सूजन में लाभकारी।
💥 ➖गुं - मलाशय और मूत्र सम्बन्धी रोगों में उपयोगी। 
💥 ➖शं - वाणी दोष, स्वप्न दोष, महिलाओं में गर्भाशय सम्बन्धी विकार औेर हर्निया आदि रोगों में उपयोगी। 
💥 ➖घं - काम वासना को नियंत्रित करने वाला और मारण-मोहन-उच्चाटन आदि के दुष्प्रभावके कारण जनित रोग-विकार को शांत करने मेंसहायक। 
💥 ➖ढं - मानसिक शांति देने में सहायक। अप्राकृतिक विपदाओं जैसे मारण, स्तम्भन आदि प्रयोगों से उत्पन्न हुए विकारों में उपयोगी। 
💥 ➖पं - फेफड़ों के रोग जैसे टी.बी., अस्थमा, श्वास रोग आदि के लिए गुणकारी। 
💥 ➖बं - शूगर, वमन, कफ, विकार, जोडों के दर्द आदि में सहायक। 
💥 ➖यं - बच्चों के चंचल मन के एकाग्र करने में अत्यत सहायक। 
💥 ➖रं - उदर विकार, शरीर में पित्त जनित रोग, ज्वर आदि में उपयोगी। 
💥 ➖लं- महिलाओं के अनियमित मासिक धर्म, उनके अनेक गुप्त रोग तथा विशेष रूप से आलस्य को दूर करने में उपयोगी। 
💥 ➖मं - महिलाओं में स्तन सम्बन्धी विकारों में सहायक। 
💥 ➖धं - तनाव से मुक्ति के लिए मानसिक संत्रास दूर करने में उपयोगी ।
💥 ➖ ऐं- वात नाशक, रक्त चाप, रक्त में कोलेस्ट्राॅल, मूर्छा आदि असाध्य रोगों में सहायक।
💥 ➖द्वां - कान के समस्त रोगों में सहायक। 
💥 ➖ह्रीं - कफ विकार जनित रोगों में सहायक। 
💥 ➖ऐं - पित्त जनित रोगों में उपयोगी। 
💥 ➖वं - वात जनित रोगों में उपयोगी। 
💥 ➖शुं - आंतों के विकार तथा पेट संबंधी अनेक रोगों में सहायक । 
💥 ➖हुं - यह बीज एक प्रबल एन्टीबॉयटिक सिद्ध होता है। गाल ब्लैडर, अपच, लिकोरिया आदि रोगों में उपयोगी। 
💥 ➖अं - पथरी, बच्चों के कमजोर मसाने, पेट की जलन, मानसिक शान्ति आदि में सहायक 
इस बीज का सतत जप करने से शरीर में शक्ति का संचार उत्पन्न होता है।

नोट : *(पौराणिक संदर्भों के अनुरुप बतायी गई बीज मंत्रों को हमने आपके समक्ष रखा है, कृपया उपर दिये गये रोग निवारणार्थ बीज मंत्रो का प्रयोग तभी करें जब परमसाधक गुरु का सान्निध्य मिले)

- आचार्य पण्डित विनोद चौबे, संपादक- 'ज्योतिष का सूर्य' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,  शांति नगर, भिलाई, दुर्ग, छ.ग.

मोबा नं. 9827198828

कोई टिप्पणी नहीं: