ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

शुक्रवार, 16 मार्च 2012

१८ से 24 मार्च 2012 तक का साप्ताहिक राशिफल

१८ से 24 मार्च 2012 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष- आपके कार्य इस सप्ताह सफ लतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। आस-पड़ोस से मित्रता बनाये रखना लाभदायी रहेगा। माता-पिता का सुख प्राप्त होगा। यात्राएं होती रहेंगी। व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ होगा। स्त्री वर्ग के लिए सप्ताह शुभ है।

वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक है। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनैतिक कार्यों में परिणत मित्रों से बचें। परिवार में शांति बनी रहेगी। काम के सिलसिले में स्त्रियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। नये व्पार की शुरूआत हो सरकती है, कृपया आगामी नवरात्र के पंचमी को आरंभ करें ज्यादा बेहतर रहेगा। वैसे भी सप्ताह का उत्तरार्ध लाभदायी है। आपके कार्यों का इस सप्ताह आपके वरिष्ठ मुआयना कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्राएं होंगी।

कर्क- यह सप्ताह आपकी हर प्रकार की उन्नति में सहायक रहेगा। सप्ताह के मध्यांतर में आपकी कार्यप्रणाली अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। माता-पिता की सेवा करें, नौकरी मिलने के योग हैं।

सिंह- इस सप्ताह बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं, जिसके लिए आपको बधाईयां प्राप्त होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्त्रियां कार्य में सफलता पायेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। शिक्षा में अभिरूचि  बढ़ेगी और अच्छे अंक मिलने के योग हैं परन्तु भगवान हनुमान जी की साधना करना होगा।सप्ताह के उत्तरार्ध समय तक आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होते रहेंगे। कला क्षेत्र से संबंधित व्यिक्त मान-सम्मान पायेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा होगी।

तुला- शंकाओ में न रहें इस सप्ताह आपकी गलतफ हमियां दूर हो जायेंगी। इस सप्ताह आपके सगे-संबंधी आपको सहयोग करेंगे। कार्य प्रणाली सुगम बनी रहने से मन प्रफ ुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कृपणता छोड़ दानादिक में ध्यान दें। गाय को गुड़ और रोटी खिलावें। सफलता ही सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। निकट प्रतिस्पर्धात्मक प्रतिद्वंदियों को पछाड़ देंगे। उन्नति होगी तथा वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा। शत्रुओं पर पैनी निगाहें बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति का योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह शुभ है।

धनु- यह सप्ताह आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपकी राशि में आये बदलाव से आपके विचारों में सकारात्मकता आयेगी। संपादक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा पायेंगे। यात्राओं का योग है। पत्नि का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मकर- यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक है किन्तु उच्चाधिकारीयों से तालमेल बनाना आवश्यक है क्योकि आपके उपर अधिकारी की मनसा कुछ विपरीतार्थक न•ार आ रही है। शुभ समय में नये कार्य की शुरुआत करें। निवेशकों के लिए सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी।

कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए शुभदायक है। आपके द्वारा अच्छे कार्य करने से समाज में आपकी परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। सौंदर्य-जगत से जुड़ी महिलाएं पुरस्कार पायेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्राएं होंगी।

मीन- यह सप्ताह आपके लिए फ ायदेमंद रहेगा। शुभ कार्यों के संपन्न होने से आपको सुकून मिलेगा। जहाँ एक तरफ घर में मांगलिक वातावरण रहेगा वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी वर्ग को स्कूल-कॉलेज में प्रवेश प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विवाह के संबंध में बातें होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राओं का योग है।
-ज्योतिषाचार्य पं.विनोद चौबे, '' ज्योतिष का सूर्य '' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका
जीवन ज्योतिष भवन, सड़क-26, कोहका मेन रोड, शांतिनगर, भिलाई, दुर्ग(छ.ग.)
मोबा.नं.09827198828, jyotishkasurya@gmail.com  



कोई टिप्पणी नहीं: