ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद चौबे

!!विशेष सूचना!!
नोट: इस ब्लाग में प्रकाशित कोई भी तथ्य, फोटो अथवा आलेख अथवा तोड़-मरोड़ कर कोई भी अंश हमारे बगैर अनुमति के प्रकाशित करना अथवा अपने नाम अथवा बेनामी तौर पर प्रकाशित करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने को हमें बाध्य होना पड़ेगा। यदि कोई समाचार एजेन्सी, पत्र, पत्रिकाएं इस ब्लाग से कोई भी आलेख अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर अनुमती लेकर ही प्रकाशित करें।-ज्योतिषाचार्य पं. विनोद चौबे, सम्पादक ''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका,-भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) मोबा.नं.09827198828
!!सदस्यता हेतु !!
.''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 'वार्षिक' सदस्यता हेतु संपूर्ण पता एवं उपरोक्त खाते में 220 रूपये 'Jyotish ka surya' के खाते में Oriental Bank of Commerce A/c No.14351131000227 जमाकर हमें सूचित करें।

ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श हेतु संपर्क 09827198828 (निःशुल्क संपर्क न करें)

आप सभी प्रिय साथियों का स्नेह है..

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

5 नवंबर को धनतेरस, कब है मुहूर्त और क्या करना चाहिए ?

धनतेरस पर खरीदी के लिए कब है शुभ मुहूर्त ?
धनतेरस को अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सोम प्रदोष भी पड़ रहे हैं। सूर्योदय से लेकर रात 8:37 बजे तक हस्त नक्षत्र है। यह चंद्रमा का नक्षत्र होता है। इस अवधि में खाता-बही, सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी समेत परिवार की जरूरत का सामान खरीदना अत्यधिक शुभप्रद रहेगा। सोमवार रात 11:48 बजे से भद्रा आरंभ होने की वजह से इसके बाद खरीदी नहीं करना चाहिए। धनतेरस को ही धन्वंतरि भगवान हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
आचार्य पण्डित विनोद चौबे, शांतिनगर भिलाई ने बताया कि धनतेरस में दीपदान शाम को 05:14 बजे से 7:50 बजे तक प्रदोषकाल में शुभ रहेगा। प्रवेशद्वार पर अनाज की ढेरी लगाकर और दक्षिण दिशा में तिल के तेल का 1 दीपक जलाना चाहिए, और उत्तर दिशा में 8 तथा पूर्व दिशा में 3 एवं नैऋत्य कोंण में पितरों के लिए 1 दिपक अवश्य जलाएं। साथ ही कुण्डली में मारकेश एवं अरिष्टकारी (रोग) कुयोग की शांति के लिए भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन करें, धनवंतरि की पूजा का शुभ मुहूर्त है सोमवार रात 8:33 बजे है । पण्डित विनोद चौबे ने बताया की भगवान धनवंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं,और इन औषधियों का वैद्य से सलाह लेकर सेवन भी करना चाहिए।

चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार है:-
प्रातः अमृत  06:35:38 -   07:57:58 अमृत
प्रातः  शुभ  09:20:18 -   10:42:37 शुभ
दोपहर लाभ  2 :49:36 -   4 :11:56 लाभ
अपराह्न 4 :11:56 -   5 :34:16 अमृत
रात्रि में  10 :27:34 -   11 :45:20 लाभ
अभिजित मुहूर्त:-  11:42:40 - 12:26:32 इस समय ज़मीन- जायदाद या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में धनतेरस पूजन उत्तम रहेगा। इसके बाद भद्रा आरंभ हो जायेगा, अतः भद्रा में खरीदारी नहीं करना चाहिए।
वैसे तो धनतेरस पर सभी राशियों के लोगों द्वारा शुभ मुहूर्त में किसी भी प्रकार की वस्तुओं की खरीददारी 13 गुना लाभकारी होता है परन्तु अलग अलग राशियों के मुताबिक यदि खरीदी की जाय तो और बेहतर होगा।
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन राशि वालों को बर्तन, इलेक्ट्रानिक उपकरण और चांदी खरीदना उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि वालों को चांदी के सिक्के या चांदी के बर्तन खरीदना उत्तम रहेगा।
मिथुन, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए- पीला वस्त्र एवं सोना खरीदना उत्तम रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए वाहन अथवा कांस्य धातु के बर्तन खरीदना उत्तम रहेगा।
मकर राशि वालों को घरेलू सामान जिसका उपयोग भोजन बनाने में होता हो उसे जरूर खरीदना चाहिए।
कुंभ राशि वालों के गोचर में गुरु को और प्रबल करने के लिए इस धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण या पीले रंग का वस्त्र अवश्य खरीदना चाहिए।
राहु काल : धनतेरस के दिन राहु काल प्रात:   07:57:54  09:20:08 तक रहेगा अत: यह किसी भी शुभकार्य में वर्जित है।
-आचार्य पण्डित विनोद चौबे, संपादक 'ज्योतिष का सूर्य' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका, शांतिनगर, भिलाई-दुर्ग, छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9827198828

कोई टिप्पणी नहीं: