घर के नार्थ-ईस्ट में सेप्टिक टैंक और गोचर में शनि का अशुभ प्रभाव......
घर के नार्थ-ईस्ट में सेप्टिक टैंक और गोचर में शनि का अशुभ प्रभाव......
गौरतलब है कि शास्त्र में सेप्टिक टैंक की बात नही है...... क्योंकि उस वक़्त घर मे शौचालय नही होते थे। चूंकि आज हमें यह बनाने ही होते है, इसलिये ऐसी जगह बनाना चाहिये जहां नुकसान कम हो वैसे इसे घर मे बनाने से नुकसान तो नि:सन्देह है ही। मैं अभी कल ही भिलाई पहुंचा हुं एक सज्जन ज्योतिष सलाह हेतु हमारे कार्यालय भिलाई स्थित (बगलामुखी पीठ) शांतिनगर आये तो हमने उनकी कुन्डली के सप्तमस्थ शनि और गोचर में वही शनि पांचवें चल रहे हैं हमने कहा मित्रवर आपके मकान के नार्थ-ईस्ट (ईशान) में सेप्टिक टैंक और शौचालय है, जिसकी वजह से आपको आर्थिक हानि, कर्ज में वृद्धी, आपसी पति+पत्नि में या परिवार में कलह, घर में मांगलिक वैवाहिक कार्यों का ना हो पाना आदि अशुभ प्रभाव होता है ! वायु कोण में इसे पश्चिम की ओर एकदम किनारे को छोड़ कर तथा नेऋत्य में दक्षिण की तरफ नेऋत्य और दक्षिण के बीच बनाने से नुकसान कम होगा। यदि घर की दीवाल ओर प्लाट की दीवाल अलग हो,,,, तथा यह प्लाट की दीवाल की तरफ बनाई जाए, तो नुकसान कम होगा। वैसे जातक के जन्मकुण्डली से उस व्यक्ति घर के वास्तु के बारे में सटीक बताई जा सकती है! - आचार्य पण्डित विनोद चौबे , संपादक- 'ज्योतिष का सूर्य' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका, शांतिनगर, भिलाई, मोबा. नं. 9827198828
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपके विचारों का स्वागत है...