वेबसाईट- www.jyotishkasurya.in

▼

बुधवार, 8 नवंबर 2017

शनि का राशि परिवर्तन एवं आपकी राशि पर होने वाला शुभाशुभ प्रभाव :

शनि का राशि परिवर्तन एवं आपकी राशि पर होने वाला शुभाशुभ प्रभाव :
-आचार्य पण्डित विनोद चौबे
9827198828
पिछले 26 अक्टूबर 2017 को पुन: शनिग्रह राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि से निकल कर दोबारा धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं वहीं काशीस्थ पंचांग हृषिकेश के मुताबिक 12/11/2017 को धनु राशि में शनि प्रवेश करेंगे। दो साल तीन माह यानी 24 जनवरी 2020 तक शनि धनु राशि में संचरण करेंगे। हालांकि इस बीच में धनु राशि में ही शनि दो बार वक्री होंगे और दो बार मार्गी भी होंगे।
शनि के धनु राशि में स्थान परिवर्तन से मेष और सिंह राशि पर चली आ रही ढ़ैय्या समाप्त हो जाएगी क्योंकि इन दो राशियों पर ढाई साल से शनि की ढैय्या चल रही थी। इसके अलावा तुला राशि पर शनि की साढ़े साती भी 26 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। जिसके चलते मेष, सिंह और तुला राशि पर शनि की कृपा दोबारा से मिलने लगेगी यानि कि सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे और धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। शनि का राशि परिवर्तन मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, मीन और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। वहीं मकर राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव आरंभ हो जाएगा। वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए शनि की ढैया से कष्ट रहेगा। वृश्चिक, धनु और मकर राशियों वाले जातकों पर शनि की साढ़े साती के कारण फिलहाल कष्ट की स्थितियां रहेंगी। अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें मोबाईल नं.9827198828 !
शनि की ढईया और साढ़े साती को प्रायः अशुभ एवं हानिकारक ही माना जाता है.. यहां तक कि बड़े-बड़े देवताओं तक को शनि ने भीषण दु:ख दिए हैं। जब श्री राम को साढ़ेसाती आई तो वनवास हो गया, रावण पर साढ़ेसाती आई तो राम-लक्ष्मण ने सेना लेकर लंका पर चढ़ाई कर दी और रावण के कुल का विनाश कर दिया। जब द्रौपदी पर शनि की साढ़ेसाती आई तो उसकी बुद्धि को भ्रमित कर बुरे वचन कहलवाए जिसके कारण पांडवों को वनवास भोगना पड़ा।
उपाय: शनि की ढैय्या एवं साढ़ेसाती से पीड़ित जनों को हनुमद उपासना करना चाहिये! सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ एवं गुड़+काला तील+देशी घी आम की लकड़ी पर हवन करें !
-आचार्य पण्डित विनोद चौबे
संपादक 'ज्योतिष का सूर्य' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका, शांतिनगर, भिलाई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचारों का स्वागत है...