वेबसाईट- www.jyotishkasurya.in

▼

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

आपकी कुण्डली में 'अभिनेता' का योग है..?? जानिए.. आप 'नायक' या बनेंगे 'खलनायक'.?

आपकी कुण्डली में 'अभिनेता' बनने का योग है ?? जानिए....आप 'नायक' य़ा "खलनायक" ?

        'बालीवुड' हो या हमर छत्तीसगढ के 'छालीवुड' मोर छत्तीसगढ़िया युवा मन हा सब्बो डाहन अपन छाप छोड़े हवय, चाहे पिपली लाईव के 'नत्थू' हो या 'छालीवुड' के हा ' 'अनुज शर्मा ' घलो छाप छोड़े हवय !

संगवारी मन हो...   आज फिल्म इण्डस्ट्री में भी अपार संभावनाएं हैं, आज की युवा-युवतियों में कला, अभिनय एवं कुशल टीवी एंकर आदि बनने की सोच बढी है ! कुछ युवा तो रत्नसारपुरी नगर अर्थात् मुंबई में खासा प्रयास करते हैं, लेकिन उनको सफलता न के बराबर ही मिल पाती है ! और कुछ बिल्कुल भी कोशीश नहीं करते देखते ही देखते वह सुपर स्टार बन जाते हैं ! 

तो क्या है ज्योतिषीय योग आईये जानने का प्रयास करते हैं!

शुक्र ग्रह गायन-वादन, कला-सौन्दर्य से सम्बन्धित है। ये कुछ विशेष योग हैं जो अभिनेता और फिल्मों, सीरीयलों में नायकत्व को सुनिश्चित करते हैं...

 १. चर, द्विस्वभाव लग्न, शुक्र और लग्नेश का दशम से सम्बन्ध अवश्य होता है। 

२. उच्च का मंगल और गुरू का योग हो। 

३.  गजकेशरी योग भी अच्छा रहता है।

 ४. लग्न व त्रिकोण में बृहस्पति हो। चरित्र अभिनेताओं का कर्क व मीन लग्न होता है।

 ५. खलनायक में लग्नेश मंगल, शनि या राहु पापग्रह वहां होता है। खलनायकों का जन्म मकर, वृश्चिक लग्न में होता है।

 ६.  अच्छे कलाकारों के दो-तीन ग्रह स्वक्षेत्री होते है। 

७.  अभिनेत्रियों के गजकेसरी योग, गन्धर्व योग और मालव्य योग होता है।

 ८.  संवाद लेखकों में मंगल-राहु एवं मंगल-चन्द्रमा का योग रहता है।

और विस्तृत जानकारी से ओत-प्रोत आलेख पुन: प्रस्तुत करुंगा ! 

चलते चलते....
२० अगस्त २०१७ दिन रविवार को भिलाई के शांतिनगर में 'अन्तर्नाद' व्हाट्सएप ग्रुप का 'वार्षिक मिलन समारोह' है आप सभी ग्रुप के साथियों से आग्रह है कि आप अवश्य उपस्थित हों !

-ज्योतिषाचार्य पण्डित विनोद चौबे, 

संपादक-'ज्योतिष का सूर्य' मासिक पत्रिका शांतिनगर, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़

मोबाईल नं. 9827198828

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचारों का स्वागत है...