वेबसाईट- www.jyotishkasurya.in

▼

बुधवार, 21 मार्च 2012

25 मार्च से 1 अप्रैल 2012 तक राशिफल

25 मार्च से 1 अप्रैल 2012 तक राशिफल
मेष :  कारोबार में गति सामान्य रहेगी. राजनीतिक माहौल मे आपका रुतवा बढ सकता है. विरोधी आपके सामने चारों खाने चित्त होंगे. हां, बेकार के कानूनी पचड़ों में पडऩे से बचें. कुछ विशेष व्यापारी वर्ग से आपको लाभ हो सकता है.
वृष: परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी. धन के अपव्यय से बचें. बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. प्रेम संबंध मजबूत होगी. व्यापार में लाभ एवम उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.
मिथुन: अच्छा वक्त आने को है. शुभ संदेश जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आएंगे. इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं. कमाई के नए साधन मिलेंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा .व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे.
कर्क: सेवार्थ कुछ समय बिताइए, लाभ होगा. छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दें तो आमतौर पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आर्थिक पक्ष भी सामान्य ही रहेगा. प्रेम-प्रसंगों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें.
सिंह:  मेहनत रंग लाने लगी है, लेकिन अति महत्वाकांक्षी बनने से बचें. रणनीति बनाकर ही आगे बढ़ें. सेहत ठीकठाक रहेगी. वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें. पारिवारीक कलह से बचने का प्रयत्न करें, कहा गया है-जहां सुमती तंह सम्पति नाना।
कन्या: मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे. आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा. समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
तुला: कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है. नए सौदे लाभकारी होंगे. ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसायियों के लिए विशेष तौर पर समय अच्छा है. धन आपके पास आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें.
वृश्चिक: आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा. सेहत सामान्यं रहेगी. बॉस के साथ संबंधों में सुधार होगा. शत्रु शांत रहेंगे. संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समयानुकूल है.
धनु:  बनते काम बिगड़ेगें सफलता मुश्किल होगी. मुकदमेबाजी में ना फंसें, अपने क्रोध पर काबू रखें. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है.  स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे.
मकर:  सत्पुरुषों के संग से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को फायदा होगा. शत्रु आप पर हावी होने के प्रयास में हैं, सावधान रहें. व्यर्थ की बातों में समय खर्च न करें.
कुम्भ:  हालात बदलने वाले हैं. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रुका हुआ धन आएगा. कानूनी पेंच आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं. नकारात्मक लोगों से दूर रहें. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी.
मीन: बॉस से किसी तरह का विवाद हो सकता है, आपका अडिय़ल रवैया हालात बिगाड़ सकता है. नौकरी में परेशानी रहेगी. आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं. जीवनसाथी का रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है.
-ज्योतिषाचार्य पं.विनोद चौबे, '' ज्योतिष का सूर्य '' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका
जीवन ज्योतिष भवन, सड़क-26, कोहका मेन रोड, शांतिनगर, भिलाई, दुर्ग(छ.ग.)
मोबा.नं.09827198828, jyotishkasurya@gmail.com  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचारों का स्वागत है...