अंधविश्वास के खिलाफ बगराना है अंजोर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंत्र-मंत्र, टोना-टोटके नाम से बड़े पैमाने पर ठगी की घटनाएं हो रही है। हाल ही में 20 नाखून वाले कछुए की आड़ में लूट का मामला उजागर हुआ है। अंधविश्वास के खिलाफ जनजागरण के लिए अनु फिल्मस क्रिएशन्स के बैनर तले छत्तीसगढ़ी डिजीटल फिल्म अंजोर का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण सबसे कम उम्र की फिल्म निर्मात्री अनुराधा प्रसाद द्वारा किया ...जा रहा है। इसका निर्देशन अब तक 36 डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने वाले तपेश जैन है। सत्य घटनाओं पर आधारित इस विषय प्रधान फिल्म में अनुराधा प्रसाद, बाबी राजपूत, सुधाकर सिंह, गजहंस ठाकुर अश्वनी बंजारे, प्रिय वर्षा, विजय धनकर, राजीव शर्मा, माखन महिलांगे, पीआर देवांगन, निशांत देशपांडे, अरूण यादव, धन्नू यादव आदि अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में छत्तीसगढ़ में टोनही प्रताडऩा की घटनाओं को रोकने के लिए भी संदेश दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के हाना, कविता और यहां के परिवेश को सम्मिलित कर फिल्म को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास है। गीत संगीत कर्णप्रिय हैं और यहां की लोक संस्कृति भी इसमें सम्मिलित होगी। यह जानकारी अनुराधा प्रसाद ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपके विचारों का स्वागत है...