वेबसाईट- www.jyotishkasurya.in

▼

रविवार, 13 नवंबर 2011

सियासत का मद, सेक्स में अंधा अब मिडिया पर हमला...

चरित्र हनन के आरोपी महिपाल  मदेरणा और भवरी
सियासत का मद, सेक्स में अंधा अब मिडिया पर हमला...

मित्रों अब मिडिया को नेताओं द्वारा टारगेट बनाया जा रहा है । नेता जब किसी नाले पुलीया और सिमेंट व कांक्रीट के ब मार्ग का उद्घाटन हो तब देखिये मिडिया को ये नेता कितनी अहमियत देतें हैं वही मिडिया इनकी बखिया उधेड़ती है तो इनको मिर्ची लगती है आज जो मिडिया पर राजस्थान में मदेरणा समर्थकों द्वारा हमला किया गया है वह घोर निंदनीय तो है ही साथ ही मदेरणा के पत्नी समेत उनकी बेटी और उनके नजदिकी रिश्तेदारों को तत्काल गिरफ्तार कर लेना चाहिए । देश के भ्रष्ट नेता तो थे ही अब तो घृणीत कार्य सेक्स नामक भूतिनी ने भी इनको अपने आगोस में इस कदर ज़कड़ ली है कि महीपाल मदेरणा जैसे नेताओं की कहानी चिल्लाकर चिल्लाकर सियासत के खेल के साथ सेक्स की इस नींदनीय कार्य को बयां कर रही है। भाईयों एक तो चोरा फिर सीनाजोरी की कहावत यहां चरितार्थ होती दिख रही है क्योंकि 11 नवंबर को पहले बयान दिया और आज पत्रकारों पर हमला किया गया महिपाल मदेरणा की पत्‍नी लीला मदेरणा को मीडिया पर गुस्‍सा इसलिए आया क्‍योंकि मीडिया के हाथ भंवरी देवी और मदेरणा के अवैध संबंधों वाली सेक्‍स सीडी लग गई थी। जिसमें दिखाया गया था कि किस तरह मदेरणा ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। सीडी में वे भंवरी के साथ बिल्‍कुल नग्‍न अवस्‍था में देखे गए थे। इस सीडी में बिना कपड़ो में मदेरणा और भंवरी देवी अश्‍लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी लीला मदेरणा ने मीडिया को जवाब दिया कि उन्‍हें इन अवैध संबंधों से कोई शिकायत नहीं। यह तो जिंदगी का एक हिस्‍सा है। इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि मेरे पति बेकुसूर हैं और सारा दोष मीडिया का है।
लीला मदेरणा की तरह उनकी बेटी दिव्‍या मदेरणा भी मीडिया पर दबंगई करते हुए अपने पिता का बचाव करते हुए नजर आईं। रविवार को जब मदेरणा को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया तो मीडियाकर्मी उनकी बेटी दिव्‍या से कुछ सवालों का जवाब जानने पहुंचे। जिससे वे भड़क उठीं और मीडियाकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि यहां से चले जाओ वरना अंजाम अच्‍छा नहीं होगा। इसके बाद दिव्‍या मदेरणा ने वहां मौजूद महिपाल मदेरणा के समर्थकों से मीडियाकर्मियों पर हमला करने का इशारा कर दिया।
मैं अपने मिडिया भाईयों से आग्रह करूंगा की ऐसे भ्रष्ट एवं चरित्र भ्रष्ट ऐसे नेताओं का निर्भय होकर इनके असलियत का खुलासा करना ही चाहिए ताकि इनके मंसूबे पर पानी फिर जाए।
ज्योतिषाचार्य पं.विनोद चौबे , संपादक, ''ज्योतिष का सूर्य'' हिन्दी मासिक पत्रिका , भिलाई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचारों का स्वागत है...